Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 25, 2026

नशा मुक्ति अभियान प्रचारक तुलेश्वर कुमार सेन ने कहा नशा मुक्त होकर ही हम अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं नशा पान किसी भी समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है रायपुर में सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच की द्वितीय वार्षिक कार्यकारिणी एवं कार्ययोजना बैठक सम्पन्न आगामी वर्ष हेतु समाज के वार्षिक रचनात्मक कार्यो हेतु बनाई गयी योजना

 नशा मुक्ति अभियान प्रचारक तुलेश्वर कुमार सेन ने कहा नशा मुक्त होकर ही हम अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं



नशा पान किसी भी समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है


रायपुर में सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच की द्वितीय वार्षिक कार्यकारिणी एवं कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

आगामी वर्ष हेतु समाज के वार्षिक रचनात्मक कार्यो हेतु बनाई गयी योजना


खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _सेन संगवारी समाजिक उत्थान मंच  द्वारा आयोजित द्वितीय वार्षिक कार्यकारिणी बैठक सह कार्ययोजना बैठक का सफल आयोजन दिनांक 23 मई 2026, शनिवार को मायाराम सुरजन सभा कक्ष, राजबंधा मैदान रायपुर में संपन्न हुआ। 




कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारी, जिला संयोजक, कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज प्रतिनिधियों सहित कुल 52 लोगों की सक्रिय उपस्थिति रही।

बैठक का उद्देश्य आगामी सत्र 2026-27 के लिए समाज हित में व्यापक कार्ययोजना तैयार करना था। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों के स्वागत एवं परिचय सत्र के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित सदस्यों को सात अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति, वैवाहिक गतिविधि/कवर्धा जिले टीम के द्वारा सम्मान समारोह के बारे में विस्तार से बताया, रक्तदान एवं विधिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई।

प्रत्येक समूह को अपने विषय से संबंधित वर्तमान परिस्थितियों, समाज की आवश्यकताओं एवं भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा कर जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर आगामी वर्ष के लिए ठोस कार्य निर्धारित करने का दायित्व दिया गया। सभी समूहों ने अपने सुझाव एवं योजनाएं प्रस्तुत कीं, जिनमें समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ना, विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन की जानकारी हीरा सेन,नागेश सेन और उनके टीम के द्वारा बताया गया स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, तुलेश्वर कुमार सेन ने नशामुक्ति अभियान, सामूहिक वैवाहिक ग्रुप की जानकारी प्रीत पाल एवं नरेश सेन ने गतिविधियों को कैसे आगे बढ़ाए, मुलेश्वर श्रीवास बसंत श्रीवास की टीम ने नियमित रक्तदान शिविर एवं लोकेश भार्गव एवं राकेश सेन की टीम ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल रहे।राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक प्रधान पाठक नशा मुक्ति अभियान प्रचारक तुलेश्वर कुमार सेन ने कहा बीड़ी, सिगरेट,तम्बाकू, गुटखा,गुड़ाखू शराब, जुआ सट्टा और मांसाहार समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है इनसे हम सबको बचना चाहिए इनसे बचने के बाद ही हम सब शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक रूप से मजबूत बन सकेंगे और अपने बाल बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देकर ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत स्वयं से शुरुवात करने से ही होगा हमारी कथनी करनी में अंतर नहीं होनी चाहिए व्यक्ति निर्माण,परिवार निर्माण और फिर समाज निर्माण की कड़ी प्रारंभ होती है हम स्वयं नशा मुक्त जीवन जीयेंगे तभी लोग हमसे प्रेरित होंगे।नशा मुक्ति अभियान हेतु जन जगरुकता उद्बोधन, फ्लेक्स प्रदर्शनी,रैली,फिल्म प्रदर्शन और गीत संगीत ,नारा लेखन से कर सकते हैं।वह स्थान घर, परिवार, समाज,रिश्तेदार,स्कूल कालेज,सार्वजनिक स्थल,बाजार,महिला पुरुष समूह आदि हो सकते हैं 

बैठक में समाज को संगठित एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय केवल रोजगार खोजने का नहीं बल्कि स्व-रोजगार एवं सामाजिक सहयोग के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने का है।

समापन समारोह में उप संचालक जन सम्पर्क विभाग श्री राजेश श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में DSP श्री ओम प्रकाश सेन, श्री मुलेश्वर श्रीवास, श्री बसंत श्रीवास एवं श्री विजय सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानंद सेन द्वारा की गई।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज के युवाओं एवं पदाधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने आगामी वर्ष की कार्ययोजना को समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम  का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन जी महाराज और भगवान बजरंग बली की पूजा अर्चना से की गई कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ सेन,नागेश सेन,द्वारिका सेन ने किया ।उपस्थित सभी लोगों को सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच की ओर से सहभागिता प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad