वीर सावरकर जयंती पर युवाओं के साथ प्रश्नोत्तरी व संगोष्ठी का हुआ आयोजन
कवर्धा, 29 मई 2026। मेरा युवा भारत कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वधान में राज पटेल जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में मेरा युवा भारत कवर्धा कार्यालय में 28 मई को वीर सावरकर जयंती पर युवाओं के साथ प्रश्नोत्तरी व संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया। जिसमे सावरकर जी का जीवन शैली व देश प्रति उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहयोगी बनने के लिए आहवान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी किया गया जिसमे प्रथम स्थान सीताराम जांगडे, द्वितीय स्थान अर्चना गधंर्व तीसरे स्थान में दीव्या मिरी रहे। इस कार्यक्रम को दुर्गेश साहू द्वारा संचालन किया एंव गगन राजपुत नेे अभार प्रदर्शन किया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.