Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 20, 2026

आयुक्त के स्थगन आदेश की खुली अवहेलना, तहसीलदार ने CMO को दिए जप्ती और निर्माण रुकवाने के सख्त निर्देश आदेश के बाद भी चलता रहा निर्माण, प्रशासनिक सख्ती बढ़ी

 आयुक्त के स्थगन आदेश की खुली अवहेलना, तहसीलदार ने CMO को दिए जप्ती और निर्माण रुकवाने के सख्त निर्देश



आदेश के बाद भी चलता रहा निर्माण, प्रशासनिक सख्ती बढ़ी


भटगांव सारंगढ़। 

नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 01 सिंधीचुवा रोड स्थित विवादित भूमि पर निर्माणाधीन संवरा समाज भवन मामले में प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। बिलासपुर संभाग आयुक्त द्वारा जारी स्थगन आदेश की कथित अवहेलना सामने आने के बाद तहसीलदार भटगांव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) भटगांव को तत्काल कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।



तहसीलदार कार्यालय से जारी आधिकारिक ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आयुक्त बिलासपुर द्वारा 20 मई 2026 तक निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने के बावजूद संबंधित पक्ष द्वारा लगातार निर्माण कराया जा रहा था। 




मामले की शिकायत पत्रकार अरुण ग्रेवाल, राजकुमार सोनी, अखिलेश नागेश्वर एवं धनेश यादव द्वारा प्रशासन से की गई थी।


शिकायत को गंभीर मानते हुए तहसीलदार ने नगर पंचायत भटगांव के CMO को आदेशित किया है कि विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए तथा मौके पर मौजूद सेंटरिंग सामग्री, लोहे की छड़, रेत सहित अन्य निर्माण सामग्री को जप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


आदेश की अवहेलना पर FIR के संकेत


ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आयुक्त के आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इससे साफ माना जा रहा है कि यदि आदेश का पालन नहीं हुआ तो संबंधित पक्ष पर कानूनी शिकंजा और कस सकता है।


पुलिस और प्रशासन को भी भेजी गई प्रतिलिपि


मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश की प्रतिलिपि एसडीएम बिलाईगढ़, एसडीओपी बिलाईगढ़ एवं थाना प्रभारी भटगांव को भी भेजी गई है, जिससे स्पष्ट है कि प्रशासन किसी भी स्थिति में आदेश की अनदेखी नहीं चाहता।


अब CMO पर टिकी सबकी नजर


तहसीलदार के स्पष्ट निर्देशों के बाद अब नगर पंचायत भटगांव के CMO की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिक गई हैं। यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रुकता और सामग्री जप्त नहीं होती, तो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ सकते हैं। क्षेत्र में यह मामला अब पूरी तरह चर्चा और राजनीतिक-सामाजिक बहस का विषय बन चुका है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad