राष्ट्रीय स्तर पर मेरी मां पर नि:शुल्क चित्रकला प्रतियोगिता
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- महाकोशल कला परिषद, रायपुर,समाज सेवी संस्था माई मदर फाऊडेंशन एवं लायंस क्लब रायपुर फ्रैंडस के द्वारा श्रीमती तारा देवी शर्मा ,संस्थापक महाकोशल कला परिषद, रायपुर की स्मृति में राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन/ ऑफलाइन नि:शुल्क चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आफ लाईन दिनांक: 03/05/2026, रविवार
समय संध्या 05:00 बजे से
स्थान: महाकोशल कला वीथिका , घड़ी चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)
यह आयोजन पांच आयु वर्ग: शालेय, महाविद्यालयीन, सामान्य (महिला एवं अमहाविद्यालयीन) एवं व्यावसायिक वर्ग में किया जा रहा है
प्रतियोगिता के पुरस्कार:
हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा साथ ही अनेक प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे इसके साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जायेगा
(पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण आयोजन स्थल पर ही पुरस्कारों की घोषणा के बाद किया जायेगा)
रायपुर के बाहर के प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन 03/05/2026, रविवार को शाम 04:00 बजे तक अपनी प्रविष्ठि आन लाईन भेजनी होगी तथा उन्हे डिजिटल प्रमाण-पत्र व्हाट्स अप के माध्यम से प्रदान किये जायेंगे*
आफ लाईन प्रतिभागियों को डाईंग शीट ,डाईंग बोर्ड,क्लर आदि सभी सामग्री प्रतिभागी को स्वयं लानी होगी।
प्रतियोगिता 05 वर्गों में में आयोजित की जायेगी:
प्रथम वर्ग- शालेय वर्ग (कक्षा 01 से 08 तक) विषय: मेरी मां
द्वितीय वर्ग- कक्षा 09 से 12 तक विषय: मेरी मां
तृतीय वर्ग- महाविद्यालयीन वर्ग, विषय: मेरी मां
चतुर्थ वर्ग- व्यावसायिक वर्ग विषय: मेरी मां
पांचवा वर्ग -महिला, अमहाविद्यालयीन विषय: मांगलिक अवसर पर दीवार पर उकेरी जाने वाला चित्र
तीन घंटे की स्पर्धा में प्रतिभागियों को दिए गए विषय पर ही रचना का निर्माण करना होगा
प्रतियोगिता में पुरस्कृत व चयनीत रचनाओं की प्रदर्शनी महाकोशल कला वीथिका रायपुर में आयोजित की जाएगी
प्रदर्शनी के समापन पर चित्रकला स्पर्धा के पुरस्कार वितरित किये जाएगें आयोजकों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा
प्रतियोगिता हेतु निर्णायक का चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
आनलाईन/ आफलाइन स्पर्धा में भाग लेने के लिए अपने नाम, पासपोर्ट साइज फोटो, किस वर्ग में भाग लेंगे,दो पुरानी पेंटिंग की फोटोकापी, मोबाइल नंबर, पता, शहर, राज्य के साथ लिख कर, अपने बायोडेटा के साथ भेजें
डॉ . प्रवीण शर्मा
09425522762
को इन नंबर पर व्हाट्स अप कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संध्या 05:00 बजे आपको प्रतियोगिता स्थल, महाकोशल कला वीथिका , घड़ी चौक रायपुर में पहुंचना होगा, अपने साथ चित्रकारी का सामान और पानी की बोतल अवश्य साथ लाएं.।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.