'तारुण्य वार्ता' के तहत मासिक धर्म स्वच्छता पर ऐतिहासिक पहल — अब दुर्ग बनेगा PeriodFriendlyCG का मॉडल
दुर्ग छत्तीसगढ़ । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ दुर्ग, यूनिसेफ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एवं प्राचार्य प्रभा वर्मा महावीर जैन उ. मा. विध्यालय दुर्ग में 'तारुण्य वार्ता' मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती जया चंद्राकर ने मंच से गाइड बेटियों को सेनेटरी पैड का वितरण किया।
यह पहली बार हुआ जब जिले में किसी सरकारी अधिकारी ने कैमरे के सामने, सार्वजनिक मंच से किशोरी बालिकाओं को पैड भेंट कर 'शर्म' की दीवार तोड़ी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनिता संजय बोहरा, जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख,जिला शिक्षा अधिकारी, अरविंद मिश्रा, जिला आयुक्त गाइड वर्षों ठाकुर, के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स गाइड्स के जिला संगठन आयुक्त( स्का.) बी.डी. राऊत, जिला संगठन आयुक्त (गा.) अमिता हरमुख के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसमें सरस्वती गिरिया,
नीरज साहू, देवेंद्र देवांगन, अनिल साहू, लोमन साहू, मोहन लाल साहू, हेमा चंद्रवंशी, पार्वती साहू, ऐश्मी बजारे,ममता राजपूत, भारती देवी गुप्ता, अंजू वैष्णव, प्रेम लता योगी,
सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। BSG दुर्ग की वरिष्ठ गाइडर अन्नपूर्णा रामटेके द्वारा निर्मित 'सम्मान सूत्र' भी बेटियों को भेंट किया गया।
'नया बिहान' से 'तारुण्य वार्ता' तक का सफर:
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जिला प्रशासन के 'नया बिहान' अभियान के तहत स्कूलों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई थीं। 'तारुण्य वार्ता' उसी अभियान का विस्तारित रूप है, जिसका उद्देश्य सिर्फ सुविधा देना नहीं, बल्कि मासिक धर्म पर खुलकर बात करने का माहौल बनाना है। अब 'दो का सिक्का' नहीं, 'सम्मान का सूत्र' बांधा जा रहा है।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता BSG दुर्ग की गाइड बेटियां 'हम जागे हैं, जन-जन को जगाएँगे' नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देंगी। नाटक के माध्यम से #PeriodFriendlyCG का संदेश दिया जाएगा
"BSG दुर्ग का लक्ष्य है कि कोई भी बेटी मासिक धर्म के कारण स्कूल न छोड़े। 'तारुण्य वार्ता' से हमने शर्म तोड़ी है, अब 28 मई को सम्मान की नई इबारत लिखेंगे।"
कार्यक्रम में 'मेरा शरीर मेरी पहचान', 'माहवारी नहीं रुकेगी पढ़ाई हमारी' जैसे नारों वाली तख्तियों के साथ गाइड बेटियों ने जागरूकता अभियान चलाया
मंच संचालन विकास खण्ड सचिव ललित बिजौरा, एवं सभी स्काउटर गाइडर का विशेष रूप से कार्य में सभी की भुमिका सराहनीय रहा
2. कोट्स बॉक्स में डालो:
> *"2017 में हमने वेंडिंग मशीन दी थी। 2026 में हम हिम्मत दे रहे हैं। फर्क मशीन का नहीं, सोच का है।"*
> "अब पैड छुपाकर नहीं, सम्मान के साथ दिया जाएगा। यही है #PeriodsParKhulkar"
> बी.डी.राऊत
जिला संगठन आयुक्त स्का.
कार्य जिला शिक्षा अधिकारी जिला दुर्ग





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.