RRR,(Reduce,Reuse, Recyle) सेंटर का शुभारंभ महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा किया गया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई दिशा देने के उद्देश्य से नगर निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत ब्राह्मणपारा वार्ड में दूसरे RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर का शुभारंभ महापौर महोदया श्रीमती मीनल चौबे द्वारा किया गया।
यह पहल केवल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी भी है। हमारे घरों में अनुपयोगी पड़ी वस्तुएं किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी संसाधन बन सकती हैं। इसलिए आप सभी से आग्रह है कि ऐसी वस्तुओं को फेंकने के बजाय अपने नजदीकी RRR सेंटर में अवश्य जमा करें और इस जनहितकारी अभियान का हिस्सा बनें।
इस अवसर पर जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा , श्रीमती गायत्री चंद्राकर, अमर गिदवानी ,वार्ड पार्षद अजय साहू , पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी , मंडल महामंत्री ज्योति पवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“रीयूज़ और रीसायकल की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की ओर एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता का भी संदेश देती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.