सासाहोली के गांधी चौक में राम लीला महोत्सव का भव्य आयोजन
,1 से 7 जून राम लीला महोत्सव
( छत्तीसगढ़ )
तिल्दा-नेवरा = नगर के वार्ड क्रमांक 1 व 2 सासाहोली में महिला मानस मंडली तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से गांधी चौक स्थित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव एवं रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 1 जून से 7 जून 2026 तक प्रतिदिन शाम 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के काशी-वाराणसी से पधारी श्री रामायण प्रचारक मंडल द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित रामलीला का मंचन किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन 1 जून को श्री दशरथ पुत्रेष्ठी यज्ञ एवं श्रीराम जन्मोत्सव की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। 2 जून को मुनि आगमन, ताड़का, मारीच एवं सुबाहु वध की लीला का मंचन किया जाएगा। 3 जून को धनुष यज्ञ तथा रावण-बाणासुर संवाद, 4 जून को परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं सीता-राम विवाह (टिकावन) का आयोजन होगा।
इसी प्रकार 5 जून को शूर्पणखा नाक छेदन एवं सीता हरण, 6 जून को लक्ष्मण शक्ति एवं राम विलाप तथा 7 जून को मेघनाथ वध, रावण वध एवं राम राज्याभिषेक (चढ़ौत्री) के साथ महोत्सव का समापन होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नगरवासियों और ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तन, मन एवं सहयोग प्रदान करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
समिति ने कहा कि श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग एवं धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं की सहभागिता एवं उपस्थिति प्रार्थनीय है। श्री रामलीला मंडली एवं आयोजन समिति ने समस्त भक्तजनों का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया है।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.