Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 12, 2026

डायल-112 टीम की तत्परता से 60 वर्षीय गुमशुदा बुजुर्ग परिजनों से मिला, डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने की सराहना। आपातकालीन स्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें। बेमेतरा पुलिस आम जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर।

 दिनांक 12.06.2026


 डायल-112 टीम की तत्परता से 60 वर्षीय गुमशुदा बुजुर्ग परिजनों से मिला, डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने की सराहना।



 आपातकालीन स्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें।


 बेमेतरा पुलिस आम जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर।


      साजा बेमेतरा, 12 जून 2026:- बेमेतरा जिले में डायल-112 सेवा टीम नवागढ़ की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक 60 वर्षीय गुमशुदा बुजुर्ग को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने डायल-112 टीम की प्रशंसा की है।


     आज 12 जून 2026 दिन शुक्रवार के सुबह लगभग 7:30 बजे डायल-112 टीम नवागढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि थाना दाढ़ी क्षेत्र के ग्राम दमईडीह की खार में एक बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ के नीचे बैठा हुआ है, जो अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और पाया कि बुजुर्ग भूखे-प्यासे अवस्था में पेड़ की छांव में बैठे हुए थे तथा चलने-फिरने में भी असमर्थ थे।


      स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 में तैनात आरक्षक विजय कुमार घृतलहरे एवं चालक सोमेश साहू ने तत्काल बुजुर्ग को वाहन में बैठाकर ग्राम दमईडीह लाया, जहां ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान उनकी पहचान काशीराम साहू (60 वर्ष) निवासी ग्राम ठेंगाभाठ, थाना दाढ़ी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


       परिजनों ने बताया कि काशीराम साहू 9 जून 2026 से घर से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। बुजुर्ग के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली तथा बेमेतरा पुलिस एवं डायल-112 टीम का आभार व्यक्त किया।


          घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने डायल-112 सेवा में तैनात आरक्षक विजय लहरे, चालक सोमेश साहू एवं पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता और जनसेवा का भी महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी डायल-112 टीमों को ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए आम जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।


        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों ने भी डायल-112 टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।


       बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें। पुलिस आम जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad