Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2026

भिमखोलिया के आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 15 जून तक ऑनलाइन आमंत्रित

 भिमखोलिया के आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 15 जून तक ऑनलाइन आमंत्रित



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जून 2026/एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ द्वारा पोर्टल https://aww.e-bharti.in/में ग्राम पंचायत बैगीनडीह के आश्रित ग्राम भिमखोलिया में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए योग्यता 8वी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन दोनों भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या सरपंच और सचिव दोनों का सयुंक्त हस्ताक्षरयुक्त या पटवारी का हस्ताक्षर का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।


*ई-भर्ती पोर्टल से महिला एवं बाल विकास विभाग का डिजिटलीकरण*


महिला एवं बाल विकास विभाग के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। परियोजना कार्यालय द्वारा रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा। विभाग का यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, त्रुटिहीन एवं त्वरित बनाने हेतु लिया गया है। आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट

https://aww.e-bharti.in/

पर जाना होगा, जहां कैंडिडेट लॉगिन  विकल्प का चयन कर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके पश्चात मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी का सत्यापन कर लॉगिन किया जाएगा। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर पद के लिए आवेदन करें बटन पर क्लिक कर जिला, क्षेत्र (शहरी/ग्रामीण), ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं पद का चयन करना होगा। इसके बाद आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव सहित अन्य आवश्यक विवरण भरकर निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारियां सही प्रकार से भरने के उपरांत आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। यदि आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति, जैसे पात्रता या अंक गणना से जुड़ी समस्या हो, तो अभ्यर्थी दावा-आपत्ति पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad