चार परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 10 जून 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्ति ग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम कामठी निवासी बुधवरिया बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पुत्र श्री शिवकुमार यादव को, ग्राम घुरसी निवासी मानती बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पिता श्री कुंवर सिंह को, ग्राम तरेगांव निवासी विराज धु्रर्वे की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त उनकी माता श्रीमती समरतिया बाई को और ग्राम खैरझिटी निवासी मुकेश जायसवाल की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पित्नी श्रीमती गायत्री बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.