रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
अधिक मास के बाद 19 जून से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त, देवशयनी तक रहेगा शुभ कार्यों का दौर
खरोरा
। पुरुषोत्तम (अधिक) मास की समाप्ति के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम अब समाप्त होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 19 जून से विवाह के शुभ मुहूर्त पुनः प्रारम्भ होंगे। इसके चलते विवाह की तैयारियों में लगे परिवारों में उत्साह का वातावरण है।
नगर के ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय शर्मा ने बताया कि अधिक मास के दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। अधिक मास समाप्त होने के बाद 19 जून से विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। यह क्रम देवशयनी एकादशी तक जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास प्रारम्भ हो जाता है। इस अवधि में विवाह एवं अन्य शुभ मांगलिक कार्यों का आयोजन नहीं किया जाता। चातुर्मास समाप्त होने के बाद नवंबर माह में देवउठनी एकादशी से पुनः विवाह मुहूर्त प्रारम्भ होंगे।
विवाह सीजन शुरू होने से मैरिज गार्डन, टेंट हाउस, कैटरिंग, बैंड-बाजा, ज्वेलरी एवं वस्त्र व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में कई परिवारों ने विवाह की तैयारियां तेज कर दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.