विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार बीजापुर ने कैदियों का कराया योग। उपजेल बीजापुर के लगभग 200 कैदी हुए लाभांवित।
बीजापुर से जगदीश शर्मा की रिपोर्ट
बीजापुर :- गायत्री परिवार बीजापुर के युग निर्माण के अन्तर्गत सप्त सूत्रीय आन्दोलन में स्वाथ्य आन्दोलन एक प्रमुख अभियान है। जिसके अन्तर्गत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा आदि के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने उपाय बताये जाते है
विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार बीजापुर के तत्वावधान मे योग आचार्य अर्जुन वेबो और बैजनाथ गुप्ता ने स्वस्थ जीवन के सूत्रों को बताते हुए योग प्राणायाम के विभिन्न आसनों को बड़े ही सरल तरीके से लोगो को व्यायाम सिखाया।
सूर्य नमस्कार आसन, मकरासन ,अष्टांग ,पदमासन ,ताडा़सन, धनुररासन, जैसे आसनों के बारे में सिखाया
इस विश्व योग दिवस के अवसर पर जेल प्रबंधन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सभी ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई।
जेल प्रबंधन ने अपने कैदियों को योग सिखाने एवं योग कराने के लिए गायत्री परिवार को धन्यवाद दिया और उनकी दिल से भूरि भूरि प्रशंसा भी की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.