Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 1, 2026

उप निर्वाचन 2026: नगर पंचायत सहसपुर लोहारा एवं दो ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न सहसपुर लोहारा में 82.40 प्रतिशत हुआ मतदान, 4237 मतदाताओं ने डाले वोट

 उप निर्वाचन 2026: नगर पंचायत सहसपुर लोहारा एवं दो ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न



सहसपुर लोहारा में 82.40 प्रतिशत हुआ मतदान, 4237 मतदाताओं ने डाले वोट



कवर्धा, 01 जून 2026। उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद तथा ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 एवं ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 के रिक्त पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 




नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होकर सायं 05 बजे तक निर्धारित समयानुसार संपन्न हुआ। 




वहीं ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द एवं पोलमी में रिक्त पंच पदों के लिए मतदान प्रातः 07 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 03 बजे तक चला। 


नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए कुल 82.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। यहां 2066 पुरुष और  2171 महिला मतदाताओं सहित कुल  4237 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  


ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 के रिक्त पंच पद के लिए कुल 86.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 39 महिला एवं 35 पुरुष, कुल 74 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 के रिक्त पंच पद के लिए 91.14 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 42 महिला एवं 30 पुरुष, कुल 72 मतदाताओं ने मतदान किया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad