Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 17, 2026

नगरीय निकाय द्वारा पीएम स्वनिधि महोत्सव 2026 का हुआ भव्य आयोजन लाभार्थियों ने साझा किये अनुभव

 नगरीय निकाय द्वारा पीएम स्वनिधि महोत्सव 2026 का हुआ भव्य आयोजन



लाभार्थियों ने साझा किये अनुभव


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जून 2026/प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत पीएम स्वनिधि महोत्सव 2026 का आयोजन सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, ज्योति लाल पटेल के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार प्रकाश पटेल, नगरपालिका सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र, विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


महोत्सव में जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना, बैंक ऋण, डिजिटल भुगतान एवं अन्य वित्तीय सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने बैंक स्टॉलों का निरीक्षण कर बैंक अधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी ली। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने तथा ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए।


महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष हितग्राहियों ने भाग लिया और विभिन्न बैंकों के स्टॉलों में पहुंचकर योजना संबंधी जानकारी प्राप्त की। कई हितग्राहियों ने मौके पर ही ऋण संबंधी जानकारी लेकर आवेदन प्रक्रिया में रुचि दिखाई। इस अवसर पर योजना से लाभान्वित हितग्राही संतोष कुमार देवांगन, दीप नारायण देवांगन एवं फरीद अली ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त ऋण से उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और आज सफलतापूर्वक व्यापार संचालित कर रहे हैं। योजना से उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।


अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत रेहड़ी, ठेला एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण चुकाने पर हितग्राहियों को अधिक राशि का अगला ऋण, ब्याज सब्सिडी एवं डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन राशि का लाभ भी मिलता है। योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad