ब्रेकिंग धुरली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल
थाना-भांसी
जिला-दंतेवाड़ा (छ.ग.)
दिनाँक- 19.06.26
हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
दंतेवाड़ा जिले के थाना भांसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुरली टिटेमपारा में एक महिला की हत्या की सूचना पर संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन, एसडीओपी किरंदुल कमलजीत पाटले के पर्यवेक्षण में थाना भांसी प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिसेन के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हत्या के आरोपी की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतिका बुधरी तेलाम उम्र लगभग 60 वर्ष की हत्या उसके पुत्र सामु उर्फ श्याम तेलाम उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी धुरली टिटेमपारा द्वारा की गई है। घटना के संबंध में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने शराब के नशे में अपनी मां से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और पास में रखे बांस के डंडे से मृतिका के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उक्त अपराध पर थाना भांसी में अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 103(1) बी. एन.एस.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य संकलन, शव परीक्षण एवं गवाहों के कथन लिए गए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर आज दिनाँक 19.06.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप बिसेन,उप.निरी. किशोर जोशी, स.उ.नि. जयमंगल श्यामले ,म. प्र.आर भारती मण्डावी,आर. दिनेश नाग, रघु ध्रुव, कन्हैया लाल राठीया की महत्वपूर्ण भूमिका रही I


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.