दिनांक : 19 जून 2026
जिला : विदिशा
जमीनी विवाद में हुई हत्या का खुलासा: देहात बासौदा पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरनोट में जमीनी विवाद को लेकर दिनांक 11 जून 2026 को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना देहात बासौदा में अपराध क्रमांक 263/26 धारा 296बी, 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। घटना में घायल वीरेंद्र उर्फ वीरन रैकवार (केवट), पिता बलराम केवट, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम अरनोट को गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान दिनांक 17 जून 2026 को भोपाल स्थित सृष्टि अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
घायल की मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) की वृद्धि की गई तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजर्र भी बरामद कर जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
मंजू कुमार लोधी पिता कालूराम लोधी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम अरनोट, थाना देहात बासौदा, जिला विदिशा।
अभिषेक लोधी पिता दीवान सिंह लोधी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ौदा, जिला रायसेन, हाल निवासी ग्राम अरनोट, गंजबासौदा।
दोनों आरोपियों को दिनांक 19 जून 2026 को माननीय न्यायालय गंजबासौदा में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि जय कुमार सिंह, उनि पी.एस. चौहान, उनि दिव्या पाराशर, सउनि मनोज तिवारी, प्रधान आरक्षक दिव्यक्रांति, प्रधान आरक्षक राजीव पाण्डे, आरक्षक रामनिवास मीना, आरक्षक राकेश जाटव, आरक्षक राहुल झा, आरक्षक ऋषभ श्रीवास्तव, सैनिक यशवंत भार्गव एवं सैनिक कृष्णपाल सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.