Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2026

28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा की खुराक कोई भी पात्र बच्चा न छूटे, विभाग करे समन्वय - कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा पोलियो मुक्त भारत बनाए रखने सर्विलांस और टीकाकरण पर जोर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक दिलाने जनजागरूकता बढ़ाने की अपील, सभी विभागों को सक्रिय सहयोग के निर्देश

 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा की खुराक



कोई भी पात्र बच्चा न छूटे, विभाग करे समन्वय - कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा


पोलियो मुक्त भारत बनाए रखने सर्विलांस और टीकाकरण पर जोर


0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक दिलाने जनजागरूकता बढ़ाने की अपील, सभी विभागों को सक्रिय सहयोग के निर्देश


कवर्धा, 09 जून 2026। जिले में आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन एवं व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में यूनिसेफ बिलासपुर से पहुंचे सर्विलांस ऑफिसर डॉ विनय कौशिक द्वारा पोलियो टीकाकरण, पोलियो सर्विलांस व्यवस्था तथा नियमित टीकाकरण की आवश्यकता और महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 28 जून को बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं 29 और 30 जून को डोर टू डोर वैक्सीनेशन होगा।

कार्यशाला में बताया गया कि भारत को वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद विश्व में अभी भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान इन दो देशों में पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भारत में पोलियो वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए लगातार सतर्कता बरती जा रही है तथा पोलियो सर्विलांस व्यवस्था को सक्रिय रखते हुए नियमित टीकाकरण अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

सर्विलांस ऑफिसर डॉ कौशिक ने बताया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो बच्चों में स्थायी विकलांगता का कारण बन सकती है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक देना है। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी बच्चा इस बीमारी के विरुद्ध सुरक्षा से वंचित न रहे।

कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान 28 जून को जिलेभर में बूथों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही 29 और 30 जून को छूटे हुए बच्चों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर भी दवा पिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने, गांवों और शहरों में जनजागरूकता अभियान चलाने तथा लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। नगरीय निकायों और पंचायतों से भी अपने स्तर पर मुनादी, प्रचार-प्रसार तथा जनसहभागिता बढ़ाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस दौरान एडीएम श्री विनय पोयाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र तूरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


कोई भी पात्र बच्चा न छूटे, विभाग करे समन्वय - कलेक्टर


कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों से कहा है कि पोलियो टीकाकरण अभियान कार्ययोजना के अनुसार पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय समन्वय के साथ कार्य कर प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जनजागरूकता और सक्रिय सहभागिता से ही अभियान को पूर्ण सफलता मिल सकेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी बच्चे के छूटने की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए तथा अभियान के दौरान मैदानी स्तर पर सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad