28 जून, रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
बसना महासमुंद राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार, 28 जून 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना तथा राज्य और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिले, विकासखंड, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य निर्धारित बूथों पर स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएँगे। अभियान के बाद छूटे हुए बच्चों तक पहुँचने के लिए घर-घर जाकर भी दवा पिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएँ। नियमित टीकाकरण पूरा होने के बावजूद भी पल्स पोलियो अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें पूर्ण सुरक्षा मिल सके।
स्वस्थ और पोलियो-मुक्त भविष्य के लिए सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.