Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 5, 2026

ओरमा सरपंच ने पति के मकान से खुद हटाया अतिक्रमण, बुलडोजर चलाकर दी मिसाल बालोद: सरपंच ने दिखाई मिसाल, पति के मकान पर खुद चलवाया बुलडोजर 30 साल पुराना कब्जा: ओरमा सरपंच ने बिना नोटिस के हटाया अतिक्रमण सुशासन तिहार का असर: सरपंच ने ही तोड़ा अपने पति का अतिक्रमण

 बालोद: ओरमा सरपंच ने पति के मकान से खुद हटाया अतिक्रमण, बुलडोजर चलाकर दी मिसाल



बालोद: सरपंच ने दिखाई मिसाल, पति के मकान पर खुद चलवाया बुलडोजर


  30 साल पुराना कब्जा: ओरमा सरपंच ने बिना नोटिस के हटाया अतिक्रमण


  सुशासन तिहार का असर: सरपंच ने ही तोड़ा अपने पति का अतिक्रमण


बालोद, 4 जून 2026। जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर ग्राम मेंड़की में ओरमा सरपंच मंजूलता साहू ने अपने पति के मकान से खुद ही बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटा दिया। 




30 साल पुराने कब्जे को लेकर गांव में चर्चा है कि सरपंच ने बिना किसी सरकारी नोटिस के ये कदम उठाया।


क्या है पूरा मामला

ओरमा निवासी रोहित कुमार साहू पिता खोरबाहरा राम साहू ने 14 मई को 'सुशासन तिहार' में शिकायत की थी कि मेंड़की निवासी परस राम साहू ने निजी भूमि से लगी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। 



शिकायत पर तहसीलदार आशुतोष शर्मा के आदेश से हल्का पटवारी तरन्नुम खान ने शिकायतकर्ता, ग्राम पटेल व ग्रामीणों की मौजूदगी में परस साहू की भूमि का सीमांकन किया। सीमांकन में लगभग 3-4 डिसमिल शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया गया।


सीमांकन के बाद सरपंच मंजूलता साहू को जानकारी मिली कि उनके पति की मूल भूमि से सटी शासकीय भूमि पर कब्जा है। इसके बाद 26 मई से 4 जून के बीच सरपंच ने स्वयं बुलडोजर लगवाकर अतिक्रमित हिस्से को हटवा दिया।


भूमि स्वामी परस साहू का बयान

"रोहित साहू की शिकायत पर पटवारी द्वारा चिन्हित स्थल से हमने अतिक्रमण हटा दिया है। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो दोबारा सीमांकन करवा सकते हैं।"


सरपंच मंजूलता साहू ने बताया।

"शिकायतकर्ता रोहित साहू ने सही शिकायत की है। नियमतः शासकीय भूमि को खाली करना जरूरी है। शासन का भी स्पष्ट निर्देश है कि अतिक्रमण मुक्त किया जाए। यह जमीन मेरे ससुर स्व. फूल सिंह साहू ने 35 साल पहले खरीदी थी और तब से हम काबिज हैं। फिर भी सरपंच होने के नाते मैंने खुद पहल कर अतिक्रमण हटाया है। प्रशासन को चाहिए कि सभी अतिक्रमण पर समान कार्रवाई करे।"


चर्चा का विषय

आमतौर पर 30 साल से काबिज अतिक्रमण के मामलों में तहसील न्यायालय से नोटिस की प्रक्रिया अपनाई जाती है। लेकिन यहां सरपंच ने नोटिस का इंतजार किए बिना स्वेच्छा से कार्रवाई की, जिससे पूरे क्षेत्र में इसकी सराहना हो रही है।



  

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad