Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 3, 2026

दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन हिरमी द्वारा 50 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित

 दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन  हिरमी द्वारा 50 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित

 



तिल्दा नेवरा = दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन एवं राजपूत एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हिरमी के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के स्कूली छात्र छात्राओं के लिए 50 दिनों का ग्रीष्मकालीन निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना तथा डिजिटल तकनीक की जानकारी प्रदान करना है।



प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को  प्रशिक्षकों द्वारा प्रोजेक्टर एवं टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रायोगिक तरीके से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, टाइपिंग, ड्राइंग सॉफ्टवेयर, डिजिटल शिक्षा एवं अन्य तकनीकी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें नजदीकी करीब 17 ग्रामों के बच्चे पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लेकर नई तकनीकी जानकारी सीख रहे हैं।

संस्था के पदाधिकारियों में तनमय सिंह राजपूत ने बताया कि लगातार विगत पांच वर्षों से ये आयोजन निःशुल्क किया जा रहा हैं इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्कूली छात्र छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए  तकनीकी व डिजिटल युग में सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाना है। क्षेत्रवासियों ने इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी पहल बताया।


CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad