बिलाईगढ़ तहसील श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने गोपाल साहू
बिलाईगढ़।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के दिशा निर्देश पर जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक सारंगढ़ में शांति माहौल मेंसंपन्न हुआ बैठक में जिले के सभी तहसीलों से काफी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही बैठक में छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी ने संगठन की मजबूती हेतु जिले के सभी तहसीलों मे श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष सर्व सहमति से निर्वाचित कराये
वहीं जिला अध्यक्ष के लिए यथावत रखते हुए पुनः गोल्डी नायक को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली जिला अध्यक्ष गोल्ड़ी नायक ने अपने पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की आगे उन्होंने कहा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को आज की स्थिति चुनौती पूर्ण रहता है निर्भीक व निष्पक्ष रहकर शासन प्रशासन की जानकारी जनता के बीच हमें रखना होता है हमें विषम परिस्थिति में भी एकजुट होकर कार्य करने होंगे उन्होंने अपनी अनुभव का साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया
वही बिलाईगढ़ तहसील श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल साहू ने बिलाईगढ़ पत्रकार संघ अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा जिस विश्वास से मुझे बिलाईगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें निष्ठा पूर्वक संगठन की मजबूती के लिए हर संभव कार्य करने की बात कही आगे उन्होंने कहा पत्रकार समाज का दर्पण है जो हमें दिखता है उसे लिखते हैं शासन प्रशासन की एक कड़ी के रूप में पत्रकारों को काम करना होता है ऐसी स्थिति में कभी-कभी हमें विषम परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है इस बात का भी ध्यान रखते हुए हमें पत्रकारिता करने होंगे गोपाल साहू के अध्यक्ष बनने पर सतीश रात्रे, रमेश साहू, दिनेश शर्मा, राजकुमार सोनी, प्रभाकर कर्ष,करण साहू, सुमित अग्रवाल, अरुण ग्रेवाल, शांति देवांगन, हितेश जायसवाल, योगेश साहू, मदन खांडेकर, विनोद केसरवानी, प्रकाश साहू, नंदू साहू, लोकनाथ साहू, राजेंद्र साहू, दिगेश्वर साहू आदि ने हर्ष व्यक्त किए हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.