Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 12, 2026

बनसांकरा के नाले में सीमेंट पाइप डालने का विरोध, विकास समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 बनसांकरा के नाले में सीमेंट पाइप डालने का विरोध, विकास समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन



बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बनसांकरा के प्राकृतिक नाले (नरवा) में बिना पूर्व सूचना एवं ग्रामीणों की सहमति के सीमेंट पाइप डाले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पहले तहसीलदार (राजस्व) सिमगा और उसके बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।




ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक प्राकृतिक नाले में सीमेंट पाइप डालने से बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित होगी। इससे किसानों के खेतों में जलभराव की स्थिति निर्मित होगी और खरीफ फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह नाला आसपास के कई गांवों के लिए जल निकासी का प्रमुख स्रोत है।




 यदि इसे अवरुद्ध किया गया तो बनसांकरा सहित लगभग छह गांवों के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए, नाले की प्राकृतिक स्थिति को पूर्ववत बहाल किया जाए तथा पूरे मामले की राजस्व एवं तकनीकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान ग्राम विकास समिति अध्यक्ष केवल साहू, उपसरपंच फ़त्तेलाल साहू, कोषाध्यक्ष मनोज साहू, सचिव दिनेश्वर यादव, पंचायत के पंचगण तथा ग्रामीण राजेंद्र वर्मा, खुमान साहू, मीना साहू, अशोक साहू, राधे वर्मा, हिरोंदी वर्मा, संतोषी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad