प्राचीन नवनिर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर में सुंदर काण्ड एवं हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर के हृदय स्थल चूड़ी लाईन (नयापारा) स्थित मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मंगलवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन श्रृद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर के विद्वान पंडित नरेन्द्र कौशिक के मार्गदर्शन में इस धार्मिक आयोजन में पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण दिखाई दिया। भक्तों ने भगवान श्री बांके बिहारी जी, भगवान श्री राम और हनुमान जी के जयकारों के साथ मंगलकामनाएं की।
इस अवसर पर निर्मला जोशी,सुधा शर्मा, ममता शर्मा, राजलक्ष्मी शर्मा, संगीता जोशी, सुमन उपाध्याय, नर्मदा शर्मा, सुनीता जोशी , प्रियांशी, नरेश जोशी, मोनू कटारे,अजय सोनी सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पूरे ने पूरे उत्साह एवं श्रृद्धा के भजन -कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। सभी श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.