Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 8, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम कोशली गोडान में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया गया संदेश

 विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम कोशली गोडान में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया गया संदेश



कवर्धा, 08 जून 2026। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कबीरधाम के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत कोशली गोडान अंतर्गत ग्राम कोशली गोडान में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। 




इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं सतत जल प्रबंधन पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। उपस्थित ग्रामीणों को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित पेयजल ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अपने गांव को स्वच्छ, हरित एवं जल सुरक्षित बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad