राजनांदगांव
उद्यमियों को बिज़नेस डेवलपमेंट सपोर्ट कार्यक्रम का दिया गया प्रशिक्षण
डोंगरगांव राजनांदगांव।
केंद्र सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत, CSIDC छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, उन्हें बाजार से जोड़ने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज आदिवासी पुराने जनपद भवन में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस प्रोग्राम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों एवं महिला संचालित MSMEs को बाजार विकास हेतु आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, प्रदर्शनी एवं मेलों में भागीदारी, ब्रांड प्रमोशन तथा निर्यात के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
महिला उद्यमिता न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।
कार्यशाला के दौरान निम्न विषयों पर विशेष जानकारी प्रदान की गई:
राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों/प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया
उत्पाद ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग में सुधार
गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व
B2B एवं B2C मार्केट लिंकज के अवसर
ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार
सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरक एवं मार्गदर्शक बताया।
कार्यक्रम में 32 प्रतिभागी समिलित हुवे मास्टर लोकेश साहू एवं जिला को ऑर्डिनेटर शशांक सोनी उपस्थिति रही और साथ विरेन्द्र ध्रुव सर BPM के सहयोग से यह प्रशिक्षण सम्प्पन्न हुवा ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.