रायपुर रेलवे स्टेशन में जलसेवा का समापन, स्टेशन प्रबंधक श्री आर.पी.मंडल ने किया शीतल जल वितरण।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन में विगत 25 मई से यात्रियों को संचालित जलसेवा का आज समापन हुआ।
इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक श्री आर.पी.मंडल ने यात्रियों को शीतल जल वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने श्री गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा इस जनसेवा की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराना मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में परोपकार और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.