श्री अंबा देवी मंदिर -आस्था का प्रमुख केन्द्र है,सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । महाराष्ट्र- भारत दुनिया में एक अनूठा और अद्भुत देश है, यहां के लोगों के मन में ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास है। अमरावती शहर के बीचों-बीच स्थित यह मंदिर देश के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण करने के बाद इसी मंदिर में उनसे विवाह किया था।
मंदिर में देवी अंबादेवी, भगवान गणपति और महादेव की बलुआ पत्थर की मूर्तियां हैं। गर्भगृह में ९० तोले का चांदी का मुखवटा आकर्षण का केंद्र है जो १९०५ में बनाया गया था।
त्यौहारों और मेलों के दौरान प्रशासन द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए यहां विशेष सुरक्षा और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
अमरावती निवासी कु.कनक उपाध्याय ने बताया कि महाराष्ट्र के लोगों की माता रानी के प्रति विशेष आस्था है
यहां सच्चे मन मन से मां जगदम्बा से मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.