Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 8, 2026

समय पर मिला खाद, नैनो उर्वरक से खेती की तैयारी हुई आसान-किसान खेमलाल साहू जिला प्रशासन की मॉनिटरिंग और सुगम वितरण व्यवस्था से किसानों को मिल रहा लाभ, आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे जिले के किसान

 समय पर मिला खाद, नैनो उर्वरक से खेती की तैयारी हुई आसान-किसान खेमलाल साहू



जिला प्रशासन की मॉनिटरिंग और सुगम वितरण व्यवस्था से किसानों को मिल रहा लाभ, आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे जिले के किसान


कवर्धा, 08 जून 2026। खरीफ सीजन की दस्तक के साथ खेतों में तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे समय में किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना खेती की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होता है। राज्य सरकार के निर्देशों और जिला प्रशासन की सतत निगरानी से जिले की समितियों और वितरण केंद्रों में किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की जानकारी देकर नई सोच के साथ खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है।

इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम मानिकचैरी के किसान खेमलाल साहू को मिला। लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले खेमलाल खरीफ फसल की तैयारी के लिए धरमपुरा सोसायटी पहुंचे थे। यहां उन्हें बिना किसी परेशानी के आवश्यक खाद उपलब्ध हुआ। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग, मात्रा और उसके लाभों की जानकारी भी दी। खेमलाल साहू बताते हैं कि पहले पारंपरिक उर्वरकों की भारी बोरियां खरीदना और उन्हें खेत तक पहुंचाना काफी कठिन होता था। कई बार अधिक लागत और परिवहन की परेशानी के साथ पीक सीजन में उपलब्धता की चिंता भी बनी रहती थी। लेकिन इस बार उन्हें एक नया विकल्प मिला। 

खेमलाल ने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद वे पहली बार इसका उपयोग करेंगे। छोटी शीशी होने से इसे ले जाना आसान है, लागत कम लगती है और समय पर उपलब्धता भी बनी रहती है। इससे खेती की तैयारी पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक महसूस हो रही है। जिले में खाद वितरण की सुचारू व्यवस्था और नैनो उर्वरकों के प्रति बढ़ती जागरूकता खेती को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad