Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 1, 2026

पखांजूर: छोटेकापसी में प्रेमा बसंत जुर्री की शानदार वापसी, भारी बहुमत से बने सरपंच

 पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584


पखांजूर: छोटेकापसी में प्रेमा बसंत जुर्री की शानदार वापसी, भारी बहुमत से बने सरपंच



 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत छोटेकापसी से प्रेमा बसंत जुर्री  ने भारी बहुमत के साथ सरपंच पद पर जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल कर लिया है। चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने का मन पहले ही बना लिया था।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में भी प्रेमा बसंत जुर्री को जनता का समर्थन प्राप्त हुआ था, लेकिन बाद में वार्ड पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित किए जाने के कारण उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने जनसंपर्क और विकास कार्यों के प्रति अपनी सक्रियता बनाए रखी।

सोमवार (1 जून)को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छोटेकापसी की जनता ने अपना स्पष्ट रुझान दिखाते हुए प्रेमा बसंत जुर्री  को पुनः सरपंच पद की जिम्मेदारी सौंप दी। उनकी जीत को समर्थक जनता के विश्वास और विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जीत मान रहे हैं।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जोरदार आतिश बाजी की गई। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रेमा बसंत जुर्री  के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad