गाँधीनगर पिरदा में भव्य अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन का आयोजन, शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान
महासमुंद / बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गाँधीनगर पिरदा में आयोजित भव्य अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम में बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया। भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर रहा।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता निरंतर जारी रहेगी तथा वे सदैव जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण एवं श्रद्धालुओं के आशीर्वाद ग्रहण करने के साथ हुआ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.