Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 7, 2026

पिथौरा गुरु घर के सेवादार दीपक सलूजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ सिख संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त। समाजसेवा का मिला प्रतिफल, दीपक सलूजा को सौंपी गई महासमुंद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864


पिथौरा गुरु घर के सेवादार दीपक सलूजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ सिख संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त।



 समाजसेवा का मिला प्रतिफल, दीपक सलूजा को सौंपी गई महासमुंद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी।



पिथौरा। समाजसेवा, सेवा भाव और सिख समुदाय के प्रति समर्पित कार्यों के लिए पहचान रखने वाले पिथौरा गुरु घर के सेवादार दीपक सलूजा (वीर) को छत्तीसगढ़ सिख संगठन का महासमुंद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से सिख समाज सहित क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।



यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश संस्थापक हरपाल भामरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत चावला, कार्यकारी अध्यक्ष लवली अरोरा, प्रदेश महासचिव सचिन मोनू सलूजा तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से की गई।


दीपक सलूजा लंबे समय से पिथौरा गुरु घर में सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं और समाजहित में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके सेवा भाव, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।


नियुक्ति के बाद समाज के वरिष्ठजनों, संगठन पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने दीपक सलूजा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासमुंद जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाज के सभी युवाओं को जोड़कर सेवा कार्य करेंगे।



इस अवसर पर दीपक सलूजा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी और सेवा कार्यों के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


सिख समाज के लिए यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास का सम्मान है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad