सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
महासमुंद जिले की शराब भट्ठियों में हाहाकार: स्टॉक खत्म, लोग महंगे दाम पर खरीदने मजबूर
महासमुंद, छत्तीसगढ़ - महासमुंद जिले में पिछले कुछ दिनों से शराब की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। पिथौरा, तुमगांव, बसना और सरायपाली समेत जिले की लगभग सभी देशी-विदेशी शराब भट्ठियों में स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है।
शराब न मिलने से परेशान ग्राहक सुबह से ही काउंटर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रह जा रहे हैं। कई भट्ठियों पर "स्टॉक उपलब्ध नहीं" के बोर्ड टांग दिए गए हैं। आपूर्ति न होने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
होटल-ढाबों में ब्लैक में बिक रही शराब
भट्ठियों में शराब न मिलने से लोग अब होटलों और ढाबों का रुख कर रहे हैं। वहां एमआरपी से 2 से 3 गुना ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं। एक ग्राहक ने बताया "भट्ठी में 180 रु वाली बोतल ढाबे में 500 रु में 90 रुपए वाली बोतल 150 में मिल रही है। मजबूरी में लेना पड़ रहा है"।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले 1 हफ्ते से सप्लाई ठप है। इससे राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
फिलहाल प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द जिले की सभी भट्ठियों में शराब की सप्लाई बहाल की जाए ताकि अवैध बिक्री और कालाबाजारी पर रोक लग सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.