युवा नेता अयाज रजा ने किया सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली बाइक रैली
नवापारा-राजिम। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शनिवार को ग्राम पंचायत पिपरौद में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद का स्वागत युवा नेता अयाज रजा के नेतृत्व में भव्य तरीके से किया गया।
बजरंगपुर स्थित शिवांश स्कूल के पास सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान आतिशबाजी कर स्वागत किया गया और पूरे क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी गूंजती रही।
स्वागत कार्यक्रम के बाद युवा नेता अयाज रजा के नेतृत्व में बजरंगपुर से पिपरौद तक बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे मार्ग में बृजमोहन अग्रवाल जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से माहौल भाजपा-मय हो गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अयाज रजा सहित क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत पिपरौद के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता दयालु राम गाड़ा, किशोर देवांगन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अकरम रिजवी, प्रवत्ति सिन्हा, प्रभा बासवार, किरण सोनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.