Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 7, 2026

चिचोला में फिर शर्मनाक वारदात! हनुमान मंदिर से तीसरी बार चोरी हुई भगवान की आंखें, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

 चिचोला में फिर शर्मनाक वारदात!



 हनुमान मंदिर से तीसरी बार चोरी हुई भगवान की आंखें, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश


 चिचोला- राजनांदगांव

06/06/2026



छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चिचोला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। 




अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा की आंख चोरी कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहली घटना नहीं, बल्कि तीसरी बार मंदिर की प्रतिमा को निशाना बनाया गया है।




घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं न केवल धार्मिक आस्था पर हमला हैं, बल्कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश भी हो सकती हैं।



विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी चिचोला पहुंचकर FIR दर्ज कराई। बजरंग दल प्रखंड संयोजक कमलेश पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए शिकायत पत्र में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।



 कमलेश पटेल ने कहा:

“तीसरी बार इस प्रकार की घटना होना बेहद गंभीर विषय है। यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो हिंदू समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।”


ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में नियमित पुलिस गश्त, CCTV कैमरे एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले ये असामाजिक तत्व कौन हैं?

और कब तक आस्था पर हमला होता रहेगा?


 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad