बड़े औरी में वृक्ष पूजन - सम्मान समारोह का सफल आयोजन संपन्न
छत्तीसगढ़। बड़े औरी ग्राम तहसील पाटन जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में 7 जून को आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय पर्यावरण संरक्षण पर आधारित वृक्ष पूजन व सम्मान समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले से पर्यावरण प्रेमी, समाज सेवी, शिक्षा विद तथा विभिन्न विधाओं के कलाकार विशेषतः पंडवानी गायक गायिका भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए
इस कार्यक्रम के आयोजक अरूण जोशी जनसेवक ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी वर्ग को एकजुटता दिखाने की जरूरत है जो हमने इस कार्यक्रम के जरिए पहल किया इस कार्यक्रम में पनिका समाज के सक्रिय जनसेवक श्री डॉ ललित मानिकपुरी जी (प्रांतीय अध्यक्ष छग) श्री डॉ मानिक दास मानिकपुरी बिलासपुर श्री सुन्दर दास मानिकपुरी जी(प्रांतीय उपाध्यक्ष मापस),
श्री प्रणव शर्मा जी (सभापति जनपदपंचायत पाटन), श्रीमती कलेंद्री मानिकपुरी सरपंच बड़े औरी ने पर्यावरण मित्र देव चरण साहू जी को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया साथ ही उन्हें सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति में वृक्ष पूजन किया गया है उनके पश्चात दूर दूर से आए पर्यावरण प्रेमी जनों, समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के प्रोफेसर डॉ डी. एन. खूंटे जी बिलासपुर से आए समाजसेवक श्री मानिक दास मानिकपुरी जी व वरिष्ठ पत्रकार नवभारत के रोम शंकर यादव जी
हसदेव बचाओ अभियान चलाने वाले पर्यावरण मित्र खुमान सिंह यादव जी, हिरकनी मानिकपुरी सरगुजा, बृजमोहन दास मानिकपुरी बालोद दिवाकर मैडम अहिवारा,लीला मानिक जी शिक्षिका, श्रीमती रत्ना नामदेव, श्रीमती प्रीति अजय बेहरा, उपस्थित रहे ।
व्यक्ति विशेष अलंकरण से सम्मानित होने वाले प्रमुख विभूतियों में श्री घनश्याम सिंह ठाकुर (कर्मा सम्राट) साजा, श्रीमती टोमीन बाई निषाद (पंडवानी गायिका), कु आरू साहू (पंडवानी गायिका), तारण दास मानिकपुरी जी परपोड़ी, सुरेश दास मानिकपुरी जामुल, संतोष दास मानिकपुरी नवागढ़, राजेश दास मानिकपुरी धमधा,
तुलसी दास मानिकपुरी खैरागढ़, मानिक दास मानिकपुरी जामुल, कोमल दास मानिकपुरी बोडेगांव , रूपदास मानिकपुरी साजा, रमेश दास मानिकपुरी साजा, लखन दास मानिकपुरी बेमेतरा, मनी दास मानिकपुरी बेरला,महेंद्र दास मानिकपुरी कुरूद, पारस दास मानिकपुरी दल्लीराजहरा आदि थे। सभी अतिथियों ने पर्यावरण प्रेमी देवचरण साहू जी जिन्होंने लगभग 200 विभिन्न वृक्ष लगाकर के अथक परिश्रम से बनाए जंगल और उनके इस संदेश वाहक कार्य को जन जन तक प्रसारित करने वाले श्री अरुण जोशी जन सेवक दुर्ग की भूरी भूरी प्रशंसा किए। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री तारण दास मानिकपुरी परपोड़ी ने किया।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.