Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 26, 2026

तीन प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन का गौरव: बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

 तीन प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन का गौरव: बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत



 बिलाईगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि आयुष सिंह जगत ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। आयुष का चयन देश के तीन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों—जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पलाड़ी-खुर्द (जिला सक्ती)—में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ आयुष बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बन गया है, जिसने इन तीनों प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


आयुष की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इसे उसकी लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम बताया। आयुष की प्रारंभिक शिक्षा छत्तीसगढ़ ब्राइट इंग्लिश मीडियम स्कूल, बम्हनी (सी.जी.) से हुई, जहां के शिक्षकों ने भी उसकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।


आयुष की उपलब्धि न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे बिलाईगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।


आयुष सिंह जगत की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad