Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 8, 2026

मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक धमधा राज में पदाधिकारीयों का पुनर्गठन --- श्री राजेश दास मानिकपुरी बने पुनः ब्लॉक अध्यक्ष

 मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक धमधा राज में पदाधिकारीयों का पुनर्गठन --- श्री राजेश दास मानिकपुरी बने पुनः ब्लॉक अध्यक्ष                               



छत्तीसगढ़। विगत दिनों 05/06/2026 को मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक धमधा राज का महासभा आयोजित हुआ। जिसमें श्री डॉ ललित मानिकपुरी जी (प्रांतीय अध्यक्ष छग), श्री तारण दास मानिकपुरी जी (प्रांतीय प्रवक्ता छग) श्री सुरेश दास मानिकपुरी जी ( जिला अध्यक्ष दुर्ग), श्री जगतारन दास मानिकपुरी ( परपोड़ी परिक्षेत्र अध्यक्ष)के आतिथ्य में ब्लॉक धमधा राज का महासभा




 सेमरिया लिटिया स्थित मानिकपुरी सामाजिक भवन में आयोजित हुआ जिसमें कबीर साहेब प्रकट उत्सव समारोह 15 जून 2026को मानने, विभिन्न सामाजिक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया




 तथा ब्लॉक इकाई धमधा राज का सामाजिक पदाधिकारीयों का सर्वसम्मति से पुनर्गठन करते हुए समाज के साथ साथ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय कांग्रेस पार्टी के जिला दुर्ग सचिव राजेश दास मानिकपुरी जी




 ग्राम सुखरी को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष धमधा राज के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष श्री निर्मल दास मानिकपुरी परसूली, उपाध्यक्ष श्री निरंजन दास मानिकपुरी पेंड्रावन, कोषाध्यक्ष श्री होरी दास मानिकपुरी दनिया आदि भी मनोनीत किए गए। वहीं शेष कार्यकारिणी का भी विस्तार आगामी बैठक में करने का निर्णय लिया गया।




 उक्त महासभा में अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ ललित मानिकपुरी जी ने अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता एकता को कायम रखने तथा क्षेत्रीयता के वशीभूत समाज को खंडित न करने का आग्रह किया गया। वहीं पदाधिकारीयों को क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने का आग्रह किए।




 तो प्रवक्ता शिक्षक तारण दास मानिकपुरी जी ने वृहत सामाजिक  जनगणना करने, नियमित अंतराल में चौका आरती यज्ञ संपन्न करने, एवं सामाजिक भवन सेमरिया लिटिया के आसपास भूमि में वृक्षारोपण करने एवं सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने की सलाह दी गई। तो नव पुनर्नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजेश दास मानिकपुरी जी ने सबको समर्पण श्रद्धा के के साथ समाज विकास उत्थान में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर.. महंत श्री मोहित दास सेमरिया (लि) महंत श्री बजरंग दास पुरदा,महंत श्री ईश्वर दास पुर्दा श्री चंद्रप्रकाश दास पुरदा, श्री प्रकाश मानिकपुरी सेमरिया(लि), श्री बरसन दास पथरिया, श्री शुभम दास तुमा,श्री केदार दास तुमा, श्री पीलेश्वर दास सुखरी खुर्द श्री मकसूदन दास घसरा, श्री ज्ञान दास पेंड्रावन, श्री पदुम दास भेड़सर, श्री गोपाल दास धूमा, श्री गौकरण दास अरसी, श्री जाली दास लिटिया श्री कुबेर दास लिटिया, श्री निरंजन दास पेंड्रावन, श्री रज्जू दास मड़ियापार. श्री डुगेंद्र दास बोरई, श्री संतोष दास भेड़सर, श्री लाला दास पोटिया, श्री दया दास कोनका, श्री पूरन दास करंजा भिलाई, श्री निर्मल दास परसूली, श्री नीरू दास घोटवानी, श्री शोभा दास सुखरी कला, श्री अमृत दास धूमा, श्री अश्वनी दास भाठाकोकडी.श्री चमन दास करंजा भिलाई, श्री रामेश्वर दास पुरदा. श्री सोम दास कोनका, श्री विष्णु दास रौंदा,श्री मंगल दास अहेरी,श्री दोहा दास तुमा, श्री हेम दास धमधा, श्री भगत दास धमधा, श्री मधु दास , श्री पूरज दास भिकुड़िया, श्री राजेश दास अछोली, श्री अमरीत दास पेंड्री (भाऊ), दीवान श्री कोमल दास बोड़ेगांव .आदि के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिकजन आमीन माताएं सम्मिलित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad