Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 26, 2026

पारागांव खुर्द की चित्रकला वर्मा राष्ट्रीय एकता शिविर में करेंगी प्रतिनिधित्व

 राजनांदगांव 


पारागांव खुर्द की चित्रकला वर्मा राष्ट्रीय एकता शिविर में करेंगी प्रतिनिधित्व



डोंगरगढ़ पारागांव खुर्द हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा चित्रकला वर्मा का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) के लिए हुआ है। यह शिविर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खातौद में 24 से 30 जून, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस शिविर में चित्रकला वर्मा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की ओर से छात्रा स्वयंसेवक के रूप में सम्मिलित हुई हैं।



शिविर का मुख्य उद्देश्य:

इस वर्ष के राष्ट्रीय एकता शिविर का मुख्य विषय युवा फॉर माय भारत एवं युवा फॉर डिजिटल लिटरेसी रखा गया है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को देश की विविध संस्कृति, कला, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

विविध गतिविधियों में लेंगी भाग

शिविर के दौरान प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें शामिल हैं:

पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और देशभक्ति गीत

 नुक्कड़ नाटक, आशु भाषण, वाद-विवाद और पोस्टर मेकिंग

  विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम और एथलेटिक खेल

यह शिविर न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान का केंद्र होगा, बल्कि युवाओं में डिजिटल साक्षरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देगा।

प्राचार्य श्री आर एन प्रजापति एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री पुनेश्वर साहू और शाला परिवार ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिए हैं यह जानकारी अनिल कुमार जंघेल व्याख्याता के द्वारा दी गई है!


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad