Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 26, 2026

घर-घर कचरा संग्रहण को बढ़ावा देने ग्राम छिंद पहुंची कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ग्रामीणों के साथ बैठक कर, गीला और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी

 घर-घर कचरा संग्रहण को बढ़ावा देने ग्राम छिंद पहुंची कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू



ग्रामीणों के साथ बैठक कर, गीला और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जून 2026/स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वस्थ गांव, स्वच्छ गांव थीम पर घर-घर कचरा संग्रहण और व्यापक जन जागरूकता के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ग्राम पंचायत छिंद पहुंच कर सभी ग्रामों को स्वच्छ रखने के साथ ही सचिवों एवं स्वच्छग्राही समूह की दीदीयों को तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सूखा कचरा और गीला कचरा को पहचानकर अलग- अलग रखने के साथ ही घर-घर से सूखा कचरा संग्रहण करने के बाद उसके सुरक्षित निपटान के बारे में बताया। 



कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि पहले जिस तरह से शौच मुक्त गांव, स्वच्छ ओडीएफ बनाया है उसी तरह गीला कचरा सुखा कचरा को अलग करना है। जैसे गीला रसोई के अपशिष्ट फल सब्जियों की छिलके और सड़े हुए भोजन को अलग इकट्ठा करें। कलेक्टर ने ग्रामीण लाभो निषाद, शांति निषाद और सावित्री सिदार के घर पहुंच कर ग्रामीण महिलाओं को खुद गीला कचरा और सुखा कचरा को अलग-अलग कैसे रखना है उसका प्रैक्टिकल कर बताया।  प्लास्टिक और पॉलीथिन कचरे के जलने से अत्यधिक हानिकारक गैसें उत्पन्न होती हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक है। 


इंद्रजीत बर्मन जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि कचरे को सही तरीका से फेकने के लिए कोटवार से मुनादी कराए और सरपंच सहित पंचायत अमला घर घर कचरा संग्रहण करें और जो उल्लंघन करें और खुले में कचरा फेंके उसे जुर्माना 50 रुपये वसूलें। इस अवसर पर सरपंच नरेश रात्रे, स्वच्छता दीदी, ग्रामीण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad