Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 16, 2026

नोटिस पर गंज बासौदा सहित जिले के पत्रकार हुए लामबंद दिया ज्ञापन

 नोटिस पर गंज बासौदा सहित जिले के पत्रकार हुए  लामबंद दिया ज्ञापन



विदिशा मध्यप्रदेश। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश जिला विदिशा, विदिशा प्रेस क्लब सहित जिले के पत्रकारों ने लामबंद होकर कारवाई एवं नोटिस कैंसिल कराने प्रधानमंत्री के नाम सहित कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन



पुजारियों के ज्ञापन पर न्यूज चलाने पर प्रियंक कानूनगो के शुभचिंतक प्रशांत रघुवंशी ने विदिशा कोतवाली में शिकायत कर पत्रकारों को भिजवाए थे नोटिस


व राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता दबाने उनके शुभ चिंतक से विदिशा कोतवाली से पत्रकारों को नोटिस भेजने पर जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश ब्लॉक जिला इकाई,




प्रेस क्लब विदिशा सहित विदिशा जिले के पत्रकारों ने लामबंद होकर प्रधानमंत्री के नाम सहित कलेक्टर पुलिस अधीक्षक को  ज्ञापन सौंपकर दोनों पर कारवाई और नोटिस कैंसिल कराने की मांग की।


10 जून को पुजारियों द्वारा गंज बासौदा में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक , मयंक कानूनगो पर कारवाई और शासन संधारित श्री राधा कृष्ण मंदिर कस्बा बांगरोद से हटाए गए पुजारी लक्ष्मीनारायण दुबे की पुनः नियुक्ति की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम 36 पेज का ज्ञापन सौंपकर ग्राम कस्बा बांगरोद में देवल बावड़ी स्थित शासकीय सर्वे क्रमांक 608 भगवान भोलेनाथ मंदिर, 607 बावड़ी, 603 बाग सहित 30- 35 बीघा जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया था।  जिस पर कई पत्रकारों द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। प्रेस की स्वतंत्रता दबाने कानूनगो के शुभचिंतक प्रशांत रघुवंशी द्वारा विदिशा कोतवाली में 11 जून को शिकायत पर रात्रि में जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश ब्लॉक गंज बासौदा अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव, सौरभ बबेले,  ख़िलान सिंह प्रजापति और पुजारी के भाई के नाम धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस भिजवाकर 12 को कथन के लिया बुलवाया गया था। जबकि मामला गंज बासौदा का था। जिस पर जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना के निर्देश पर विदिशा जिले के संगठन के पत्रकारों, प्रेस क्लब विदिशा सहित जिले के पत्रकारों ने लामबंद होकर प्रधानमंत्री के नाम सहित, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर प्रियंक कानूनगो, प्रशांत रघुवंशी पर कारवाई और नोटिस कैंसिल कराने की मांग की। बही ज्ञापन में बताया गया कि जब न्यूज चलाने यह नोटिस भिजवा सकते है तो कोई भी षडयंत्र रच कही भी झूठा फंसा सकते है या हानि पहुंचा सकते है।  बही ठोस कारवाई नहीं होने पर पत्रकार संघ कवरेज रोककर धरना आंदोलन को बाध्य होगा। जिसका सम्पूर्ण दायित्व शासन प्रशासन का होगा। 


सी एन आई न्यूज़ विदिशा मध्यप्रदेश से खिलान सिंह प्रजापति की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad