जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत आमामुड़ा मे सचिव जान सिंह पैकरा के द्वारा मनरेगा के कार्य पर मनमानी कार्य कराया जा रहा है
बिलासपुर। जनपद पंचायत कोटा के सीईओ युवराज सिंह सिन्हा एवं मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी विकास जायसवाल के द्वारा मेट नियक्ति हेतु आदेश जारी किये गये है । दिलीप सोनवानी निवासी ग्राम पंचायत आमामुड़ा के द्वारा जनपद पंचायत कोटा सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकरी को लिखित शिकायत किया गया था कि वर्तमान सचिव जान सिह पैकरा द्वारा अपने मन मर्जी कार्य कराया जा रहा हैं
जबकी पूर्व मे महिला मेट नियुक्त रही है जो सत प्रतिशत 100% माहिला मेट नियुक्ति हुई थी पुरा बिलासपुर जिला मे वह नियम को ग्राम पंचयात आमामुड़ा सचिव जान सिह पैकरा द्वारा नियम तोड़कर अपने मनमानी काम करा रहे है जिसकी शिकयतें जनपद पंचायत कोटा सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारी को किया गया शिकायत मिलते हि तत्काल जनपद पंचायत कोटा सीईओ के द्वारा ग्राम पंचायत आमामुड़ा सचिव को नये मेट नियुक्ति हेतु आदेश दिनांक 10/04/2026 को आदेश जारी किया गया । ग्राम सभा मे नियम शर्त विधिवत सत्यापित करके मेट नियुक्ति करके जनपद पंचायत कोटा सीईओ को भेजे ताकि मनरेगा के कार्य मे किसी प्रकार के समस्या उत्पन्न न हो ।
जनपद पंचायत कोटा सीईओ के आदेश आये लगभग 50 दिन हो गया है अभी तक ग्राम पंचायत आमामुड़ा सचिव जान सिंह पैकरा द्वारा ग्राम सभा लेकर मेट नियुक्त नही किया गया है
ग्रामीणो का कहना है की सचिव की बड़ी लापारवाही है हमेशा से सचिव ऐसा हि करते आ रहा है सभी कामो पर मनमानी करता है जैसे -
1. आय व्यय की जानकारी नही देना ग्रामीणो को मनमानी करता है
2. ग्रामीणो को किसी भी निर्माण कार्य की जानकारी नही देना
3. मनमानी राशि आहारण करना
4 . ग्राम सभा मे कार्यो का जानकारी नही देना
5. ग्रामीणो को योजनाओं के बारे मे नही बताना
6. ग्राम पंचायत भवन मे रोजाना उपस्थित नहीं होना।
7. ग्रामीणो का फोन नही उठाना ।
ग्रामीणो को आय दिन कई समस्याओं को झेलना पड़ता है ।
क्या ऐसे सचिव पर कोई कार्यवाही नही होगी जो सचिव अपने उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन तक नही करते है ग्रामीणो का कहना है की ऐसे सचिव नही चाहिए जो सब कुछ अपने मनमानी करता है वही प्रशासन से मांग का अपील भी करते है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.