श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव का शुभारंभ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -डी.डी.नगर सेक्टर 2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 4 जून से 10 जून तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कथा वाचन सुश्री मोक्षिता देवी द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेष बात यह है कि कथा वाचिका सुश्री मोक्षिता की आयु मात्र 13 वर्ष है,
लेकिन अपनी मधुर वाणी और आध्यात्मिक ज्ञान से वे श्रृद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। कथा के प्रथम दिवस नन्हीं कथा वाचिका ने श्री मद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्री मद्भागवत कथा के श्रवण करने से मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है
और कथा के श्रवण से मन की अशांति दूर होती है, व्यक्ति के भीतर भक्ति, श्रृद्धा और सदाचार का विकास होता है तथा जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है। आज प्रथम दिवस मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया। मंदिर समिति के श्री दामोदर शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री मद्भागवत कथा का लाभ लेने की अपील की है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.