नागपुर शहर का गणेश टेकड़ी मंदिर एक जागृत स्थान माना जाता है
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। नागपुर -श्री गणेश टेकड़ी मंदिर नागपुर के सबसे प्राचीन, पवित्र और प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।यह मंदिर लगभग 300 वर्ष प्राचीन है।यह मंदिर मुख्य रेल्वे स्टेशन के करीब स्थित है।
मान्यता है कि यहां स्थित भगवान गणेश की मूर्ति स्वयं भू है। यहां पर भगवान गणेश पीपल पेड़ के साथ विराजमान हैं। यह मंदिर टेकडी़ (पहाड़ी) पर स्थित होने के कारण इन्हें टेकडी़ गणेश जी कहा जाता है। इस मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। यहां स्थानीय लोगों के साथ मशहूर हस्तियां भी भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लेने पहुंचती है। गणपति पूजा के विशेष अवसरों पर यहां श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ दिखाई दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.