अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समलाई माता मंदिर गार्डन में योग शिविर का आयोजन
बिलाईगढ़।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मार्शल आर्ट अकादमी बिलाईगढ़ द्वारा समलाई माता मंदिर गार्डन में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों एवं अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। बच्चों को प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला कबड्डी संघ के प्रमुख पदाधिकारी पंचराम साहू, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोविंद अजय, सचिव शुभम देवांगन, मार्शल आर्ट अकादमी के प्रमुख कोच प्रतीक श्रीवास, कबड्डी प्रमुख कोच रणजीत पंकज तथा व्यायाम शिक्षक राजकुमार जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों ने बच्चों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें योग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.