आज दिनांक 10.06.2026
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण।
साजा बेमेतरा, 10 जून 2026 : पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस कार्यालय बेमेतरा परिसर में छायादार एवं फुल, फल पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
प्रकृति संरक्षण की पहल
डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि यह हमारे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और स्वच्छता का संदेश भी देता है। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति संरक्षण का सबसे श्रेष्ठ कार्य है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करने में सहायक होगा।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) का संदेश
डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को संदेश दिया कि वे अपने-अपने परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने फुल, फल एवं छायादार तथा सजावटी पौधों और फूलों का उपयोग कर अच्छे वातावरण का निर्माण करने पर जोर दिया। इससे न केवल परिसर में आने वाले फरियादी स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण का अनुभव करेंगे, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मददगार होगा। सजावटी पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जलवायु को नियंत्रित करते हैं और किसी भी स्थान को आकर्षक बनाते हैं।
उन्होनें ने यह भी बताया कि पौधों का रोपण स्वच्छता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण साधन है। सजावटी पौधों का न केवल सौंदर्य में योगदान होता है, बल्कि यह वातावरण को साफ-सुथरा रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और मानसिक शांति लाते हैं, जो किसी भी कार्यस्थल को अधिक उत्पादक और सकारात्मक बना सकते हैं।
डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा जिले के सभी थानों और चौकियों एवं पुलिस कालोनी आवासीय परिसर के खाली उपयुक्त जगहों पर फुल, फल एवं छायादार पौधों का रोपण करने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस स्टेशनों के परिसर भी स्वच्छ और सुंदर बने रहें, जिससे वहाँ आने वाले लोगों के मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न हों।
इस अवसर पर एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह, आरक्षक कमलेश साहू, फत्ते पाटिल, प्रवीण ठाकुर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.