Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 17, 2026

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 दिनांक : 16.06.2026


  पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में डीएसपी का जन्मदिन मनाया गया।



 पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु अभिनव पहल।


 समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जन्मदिन पर प्रेषित की जा रही शुभकामनाएं।


 पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




      साजा बेमेतरा, 16 जून 2026 :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) श्रीमती शशिकला उईके का जन्मदिन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर केक काट कर जिले के पुलिस परिवार सहित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी व पुलिस जवानों द्वारा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


     उल्लेखनीय है कि पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू द्वारा* अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु एक अभिनव पहल की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से दीर्घायु, यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की जा रही हैं।


      इस पहल का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके मध्य आपसी सौहार्द एवं मधुर संबंध स्थापित करना है। ऐसे आयोजनों से कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है तथा विभागीय कार्यों के कुशल एवं प्रभावी निष्पादन में सहायता मिलती है।


        इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में टीम वर्क का विशेष महत्व है। जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट होकर टीम के रूप में कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त होते हैं। आपसी सहयोग, समन्वय एवं व्यक्तिगत कौशल के साझा उपयोग से कठिन से कठिन कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपादित किया जा सकता है।


        कार्यक्रम में डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, एवं रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, साइबर सेल/थाना/चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा, रोशन लाल टोन्डे, दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, राजकुमार साहू, अलील चंद, भुनेश्वर यादव, सउनि जितेन्द्र कश्यप, प्रशिक्षु उपनिरीक्ष सुरेश चौहान, सतवन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सूरज प्रकाश, जितयेन्द्र कुमार, चंचल पांडेय, ईश्वरी कुमारी डुप्ले, गीतांजली कंवर, कल्पना महंत, प्रधान आरक्षक वर्षा, चौबे, साइबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह, आरक्षक पंचराम घोरबंधे, मनीष देवांगन, सीसीटीएनएस ऑपरेटर आरक्षक देवेन्द्र साहू, तुकाराम निषाद, पीयुष सिंह, महेश दिवाकर, लोकेश्वर साहू, राजआडिल, आकाश सिंह तथा सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad