Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 3, 2026

ग्राम नवागांव में SKDV मिशन की बैठक संपन्न, प्रदेश स्तरीय सेमिनार की तैयारियों पर हुई चर्चा

 ग्राम नवागांव में SKDV मिशन की बैठक संपन्न, प्रदेश स्तरीय सेमिनार की तैयारियों पर हुई चर्चा



बलौदाबाजार। SKDV मिशन के अंतर्गत ग्राम नवागांव में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 09 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय सेमिनार की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में समाज के लोगों को गांव-गांव में सद्गुरु प्रगट उत्सव मनाने तथा सद्गुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आगामी नवोदय यात्रा 2027 में पूज्य हुजूर साहेब के आगमन को लेकर विचार-विमर्श किया गया एवं यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

इस दौरान SKDV मिशन के प्रतिनिधियों के लिए पहचान पत्र (आईडी कार्ड) संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए ग्रामीण प्रतिनिधि का चयन भी किया गया।

बैठक में तहसील सह-युवा अभिलाष वर्मा, दीवान रूपेंद्र वर्मा सहित केशव साहू, जवाहर साहू, जीवन साहू, मुकेश, नुलेश, शिवप्रसाद साहू, चंद्रिका विश्वकर्मा, चम्पेश्वर विश्वकर्मा, घनश्याम साहू, मोती, केदार, दुःखू साहू, रामऊ, थानेश्वर साहू, कृपाराम साहू एवं पत्रकार ओंकार साहू सहित ग्राम नवागांव के कबीरपंथी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता एवं मिशन की गतिविधियों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना रहा।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad