मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 09 जुलाई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति
कवर्धा, 06 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कबीरधाम के कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। यदि किसी विद्यार्थी अथवा अभिभावक को परीक्षा परिणाम के संबंध में किसी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 09 जुलाई 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कबीरधाम में लिखित रूप से अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक कोई दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं होने की स्थिति में जारी परीक्षा परिणाम को अंतिम मान्य करते हुए मेरिट सूची तैयार कर विभागाध्यक्ष कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी जाएगी।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.