Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 1, 2026

जरूरतमंदों के साथ अन्याय नहीं होगा, विस्थापितों के व्यवस्थापन की पूरी चिंता करेगी सरकार- विधायक अनुज शर्मा धरसींवा के सम्मानपुर (नकटी) में सभी पात्र विस्थापित परिवारों का हुआ पुनर्वास नया रायपुर सेक्टर-30 में आवास, बिजली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध।

 "जरूरतमंदों के साथ अन्याय नहीं होगा, विस्थापितों के व्यवस्थापन की पूरी चिंता करेगी सरकार- विधायक  अनुज शर्मा




धरसींवा के सम्मानपुर (नकटी) में सभी पात्र विस्थापित परिवारों का हुआ पुनर्वास


नया रायपुर सेक्टर-30 में आवास, बिजली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर -धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा विस्थापित परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है। पात्र 60 परिवारों का नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित आवासों में सफलतापूर्वक पुनर्वास कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शेष मामलों में केवल बाउंड्रीवाल का निर्माण पाया गया था तथा उन परिवारों का गांव में अपना मकान भी था। निर्धारित मानकों के अनुसार ऐसे मामलों में पुनर्वास के लिए आवास उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।


विधायक  अनुज शर्मा ने इस सम्बंध में कहा कि शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार विस्थापित परिवारों की पूरी चिंता कर रही है और उनके समुचित व्यवस्थापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पहले भी सरपंच एवं स्थानीय लोगों से चर्चा की गई थी और सरकार अपने आश्वासन पर कायम है। श्री शर्मा ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग गांव का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार पहले भी ग्रामीणों के साथ थी और आज भी उनके साथ खड़ी है।


पुनर्वासित परिवारों को आवासों में बिजली, पेयजल सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। पुनर्वास स्थल पर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, परिवहन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे विस्थापित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad