दक्ष हॉस्पिटल के सर्जनों ने रचा नया कीर्तिमान, महिला के बच्चेदानी से निकाला 5.5 किलो का विशाल ट्यूमर
बिलाईगढ़। नगर के प्रतिष्ठित दक्ष हॉस्पिटल ने एक बार फिर जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्रवासियों का विश्वास और मजबूत किया है। अस्पताल के विशेषज्ञ सर्जनों ने बलौदाबाजार जिले की निवासी अक्ति पटेल के बच्चेदानी (यूटेरस) से 5 किलो 500 ग्राम वजन का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उनकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला लंबे समय से पेट के असामान्य रूप से बढ़ने, लगातार दर्द और अन्य शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं। जांच में बच्चेदानी में अत्यधिक बड़ा ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दक्ष हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने जोखिमपूर्ण ऑपरेशन की योजना बनाई और सफल सर्जरी कर महिला को नया जीवन दिया।
इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. चांदनी चंद्राकर, डॉ. देवेश वर्मा एवं डॉ. विलास नालवाडे ने नर्सिंग एवं ऑपरेशन थिएटर (ओटी) स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पूर्व दक्ष हॉस्पिटल में ग्राम तुश्मा (शिवरीनारायण) की एक गरीब महिला भोजबई के पेट से 10 किलो 500 ग्राम वजन का विशाल ट्यूमर निकालकर चिकित्सकों ने बड़ी सफलता प्राप्त की थी। लगातार दो जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरियों की सफलता ने अस्पताल की विशेषज्ञता और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को एक बार फिर साबित कर दिया है।
दक्ष हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. ओंकार जायसवाल ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरी सर्जिकल टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं ओटी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को महानगरों जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दक्ष हॉस्पिटल में विभिन्न प्रकार की जटिल सर्जरी लगातार सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जिससे मरीजों को दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा।
लगातार मिल रही चिकित्सा सफलताओं के कारण दक्ष हॉस्पिटल आज बिलाईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका है और गंभीर बीमारियों के इलाज में जीवनदायिनी भूमिका निभा रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.